Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की बढ़ी मुश्किलें, उपायुक्त के आदेश पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शुरू हुई जाँच
Breaking News

JAMSHEDPUR -मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की बढ़ी मुश्किलें, उपायुक्त के आदेश पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शुरू हुई जाँच

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 14, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR

यौन उत्पीड़न एवं बालश्रम के कथित आरोपों से घिरी मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट और उनके संचालकों की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी सह सीडब्ल्यूसी की चैयरमैन पुष्पा रानी तिर्की एवं अन्य भी बुरे फंसते दिख रहे हैं। मामले में पहले से ही श्रम विभाग, जमशेदपुर पुलिस, 11 सदस्यीय जाँच टीम पहले ही अलग अलग आरोपों के बिंदुओं पर जाँच कर रही है। सोमवार को उपायुक्त सूरज कुमार ने जमशेदपुर के अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव को खड़ंगाझार के शमशेर टॉवर स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय की स्थापना, विस्तार, अवैध निर्माण, अतिक्रमण इत्यादि बिंदुओं पर जाँच करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश किया है। इस आशय की प्रगति पूर्व महानगर भाजपा प्रवक्ता सह विस्सल-ब्लोअर अंकित आनंद के ट्वीट के पश्चात हुई। सोमवार सुबह भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट करते हुए उपायुक्त के संज्ञान में लाया था कि शमशेर टॉवर में चलित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालकों पर अपार्टमेंट परिसर में अवैध निर्माण करने, अतिक्रमण करने एवं दूसरे की भूमि हड़पने की मंशा से बगैर नक्शे के दरवाजा खोलने का आरोप है। अंकित आनंद ने 11 सदस्यीय जाँच समिति से भी जाँच का दायरा बढ़ाते हुए इस बिंदु को भी जाँच में शामिल करने का सुझाव दिया था। वहीं डीसी से निवेदन किया था कि उपरोक्त तथ्यों के आलोक में अलग से अंचल अधिकारी के स्तर से जाँच कराई जाये। उपायुक्त ने सोमवार को ही शमशेर टॉवर में हरपाल सिंह थापर, पुष्पा तिर्की एवं अन्य के द्वारा किये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की जांचोपरांत विधि संगत कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीसी से निर्देश मिलते ही अंचल कार्यालय ने जाँच शुरू कर दी है। सोमवार अपराह्न लगभग दो बजे अंचल अमीन, हल्का कर्मचारियों ने शमशेर टॉवर अपार्टमेंट पहुँचकर खाता नंबर, प्लॉट नंबर इत्यादि का जानकारी लिया। वहीं सरकारी नक्सा से मिलान करते हुए कई बिंदुओं पर जाँच भी किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भी वहाँ अतिक्रमण और अवैध निर्माण के आरोप को सही बताया। इस दौरान शमशेर टॉवर के बिल्डर प्रीतपाल सिंह से भी जानकारी लेने के लिए अंचल कर्मियों ने उन्हें बुलाया, किंतु नज़दीक में ना होने के कारण तुरंत हाजिर न हो सकें। उन्हें संबंधित दस्तावेजों के साथ मंगलवार को अंचल कार्यालय में आने को कहा गया है ताकि उनके अपार्टमेंट में हुए अवैध निर्माण की स्थिति को जाना जा सके। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शमशेर टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर ही बिल्डर प्रीतपाल सिंह के कार्यालय को भी मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालकों ने डरा धमकाकर बंद करवा दिया था। अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों में रहने वालों से भी हरपाल सिंह थापर, पुष्पा रानी तिर्की के मधुर संबंध नहीं थे। अक्सर मनमुटाव, विवाद होते रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार शीघ्र ही अंचल अधिकारी स्वयं उक्त स्थान का निरीक्षण कर सकते हैं। उपायुक्त सूरज कुमार ने उन्हें जल्द जाँच कर के रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :31 जुलाई 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिटी एसपी ने किया महिला व गोविंदपुर थाने का औचक निरीक्षण, पेंडिंग केस जल्द निपटाने के सख्त निर्देश

July 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगा 33 हजार करोड़ का निवेश, मुनाफे में भी 35% का उछाल

July 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.