
जमशेदपुर। जुगसलाई दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मन्दिर में गुरूवार को झारखण्ड शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन महंत दामोदर शनि
बाबा के नेतृत्व में किया गया। आमवस्या के शुभ अवसर पर कोरोना से बचाव के सरकारी नियमों का पालन करते हुए प्रातः 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला।
इस दौरान विशेष लोग क्रमशः विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जगदीश चैबे, राजन सोनकर, नन्दकिशोर ठाकुर, बाली मार्डी आदि के द्धारा हवन पूजन का कार्य किया गया। पूजा के सभी कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा, ज्ञानी शर्मा एवं अमोद झा केद्धारा कराया गया। भगवान शनिदेव से सबने कोरोना को देष से खत्म करने की प्रार्थना की। सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।



