
जमशेदपुर। अन्न सेवा कार्यक्रम के तहत इस कोरोना महामरी के दौरान मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्धारा अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए पहले चरण में 100 जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष सुगम सरायवाला ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि संस्था का यह प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगो तक राशन कि सुविधा पहुचाई जाए ताकि इस लॉकडाउन कि घड़ी में किसी भी परिवार को खाली पेट ना सोना पड़े।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामान्य परिस्थिति में वापस आने हेतु आर्थिक व जरूरत की वस्तुओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मायुमं टाटानगर अचीवर्स संस्था के लोगो ने निर्णय लिया है कि अपने सामाजिक दायित्व के तहत उन्हें आगे भी हर संभवतः मदद किया जायेगा। सरायवाला ने बताया कि हम लोग अपने घर में जो राशन का प्रयोग करते है, वही राशन का वितरण किया गया हैं।
साकची अग्रसेन भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी ओम प्रकाश रिंगसिया, मायुमं कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष अजय चेतानी, शाखा सचिव रवि कुमार गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अकाश अग्रवाल, सुभम अग्रवाल, निधि केडिया, कमल खेमका आदि का सहयोग रहा।



