
जमशेदपुर :-विधायक सरयू राय द्वारा गठित भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया है. भाजमो के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर पिछले साल अगस्त माह में भाजमो को राजनीतिक दल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए आवेदन किया गया था. निर्वाचन आयोग को इससे संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गये थे. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन और सत्यापन कर भारतीय निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली ने मार्च 2021 में पत्र द्वारा सूचित किया है कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है.



