
JAMSHEDPUR भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा बिरसानगर मंडल के तत्वावधान में धरती आबा झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि बिरसानगर संडे मार्केट में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए । विधायक सरयू राय एवं भाजमो नेताओं नें संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । श्री राय नें भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का नाम बाल्यकाल में बिरसा डेविड रख दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम को अपनी मूल संसकृति के अनुसार बदल कर बिरसा मुंडा कर लिया । वे सच्चे धरती पुत्र थे और जल, जंगल, जमीन के बचाव के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। अंग्रेजों की गुलामी उन्होंने कभी स्वीकार नहीं की और उनके आतंक और शोषण के खिलाफ उन्होंने लोहा लिया और लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए । उन्होनें अपने युवा अवस्था में एक अमिट छोड़ी थी जो इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षर में दर्ज है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को उनके अधुरे कार्यो को पुरा करना है तभी झारखंड राज्य का जो सपना उन्होंने देखा था वह साकार हो सकेगा और राज्य की जो मुलभुत आवयशकता है जिनके लिए बिरसा मुंडा लड़े थे उनकी आकांक्षाओं को हम पूर्ण कर सकेंगे ।
इस कार्यक्रम में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, रामनरयान शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, मनोज सिंह उज्जैन, वन्धना नमता , राजेश झा, विकास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष एम चन्दर्शेखर राव, राजेन कुजूर , विजय नारायण, राजू करमकर, अमित राम, शंकर कर्मकार, विनोद दास,जितेन्दर सिंह, सीमा दास, नन्दिता गगराय , सरस्वती खमरी, रेखा महानंदी, मिठू दास, कनाई दास,विकाश गुप्ता,सुधीर सिंह,अभय सिंह,इंद्रजीत सिंह,नागेन्द्र सिंह,काशीनाथ प्रधान,अमरेश राय,नवीन कुमार,दीपक कुमार,गोल्डन पांडेय,बिनोद यादव उपस्थित थे ।



