
जमशेदपुर। कोरोना काल मे अपना रोजगार खो चुके मानगो के एक मारवाड़ी परिवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा दाल, चावल, काजू एवं अन्य समानो की पिसाई हेतु पिसाई मशीन उपलब्ध कराया गया, ताकि वह परिवार स्वावलंबी बन अपना गुजारा कर सके। मानगो निवासी गुड़िया-मनोज शर्मा का परिवार अपने जीवन व्यापन की समस्या से जूझ रहा था। परिवार ने जब संस्था की सदस्यों से संपर्क किया तो अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में सुरभि शाखा ने तुरंत पहल करते हुए परिवार को रोजगार हेतु पिसाई मशीन उपलब्ध कराया। सचिव कविता अग्रवाल ने बताया कि जब शाखा द्वारा परिवार को यह मशीन उपलब्ध कराया गया तो परिवार भाव- विभोर हो उठा एवं उनकी आंखें सुरभि शाखा के प्रति अपनी कृतज्ञता को प्रकट कर रही थी। उन्होंने कहा कि सुरभि शाखा के सहयोग से अब हम अपना जीवन यापन ठीक तरीके से कर पाएंगे। यह कार्यक्रम अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सोनम अग्रवाल समेत सुरभि की सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। मालूम हो कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने वर्तमान सत्र के लिए उद्यमिता विकास, स्वरोजगार एवं स्वावलंबी बनाने के कार्यक्रम को प्रांतीय कार्यक्रम के रूप में लिया है। संभवत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा प्रान्त की ऐसी पहली शाखा है जिसने इस सत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम को संपादित किया है। यह एक शुरुआत है आने वाले समय में शाखा द्वारा और भी अन्य लोगों को स्वावलंबी और स्वरोजगार से संबंधित सहायता प्रदान की जाएगी।



