
JAMSHEDPUR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज राष्ट्र के नाम संबोधन के संबंध में सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री विरले ही होते हैं जिन्होंने इस सदी के सबसे भीषणतम महामारी का सफलतापूर्वक सामना किया है। और पूरे देश के जनता की जान की रक्षा की है।सांसद श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जहां एक और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है वही विभिन्न राज्यों में वैक्सीनेशन को लेकर चल रहे असमंजस की स्थिति से मुक्ति मिली है ।सांसद श्री महतो ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस घोषणा मात्र से पूरे देश में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। इसके लिए हम सभी देशवासी माननीय प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें हार्दिक बधाई भी देते हैं।
सांसद श्री महतो ने कहा अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश के गरीब जनता के लिए गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त में अनाज देने की समय सीमा को दीपावली तक बढ़ाया है ।इससे देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा । इस अवसर पर सांसद ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वे लोगों के बहकावे में नहीं जाए और खुले मन से टीकाकरण कराएं । यह कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है।सांसद श्री महतो ने कहा कि वह स्वयं पूरे परिवार के साथ टीकाकरण करा चुके हैं । इसके साथ ही साथ इस देश के लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने अपना टीकाकरण करा लिया है । देश के सभी बड़े नेताओं ने टीकाकरण करने की आवश्यकता पर बल प्रदान किया है । अतः ग्रामीणों को बेहिचक टीकाकरण में सामने आकर सहयोग प्रदान करना चाहिए ताकि सभी लोगों को इसका लाभ मिले और आने वाले तीसरी कोरोना की लहर से सभी को सुरक्षा कवच मिल सके । उन्होंने यह भी कहा इस मौके पर गांव के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ पारंपरिक ग्राम प्रधानों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सहयोग के बिना इस टीकाकरण अभियान को गति नहीं मिल सकती है । उन्होंने इन सभी से भी आग्रह किया कि वे सामूहिक रूप से टीकाकरण अभियान को बल प्रदान करें।

