
JAMSHEDPUR


बिरसानगर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है । विगत दिनों बिरसानगर जोन नम्बर 11 स्थित दो घरों में चोरी की घटना घटी । जिन घरों में यह घटना घटी वहाँ कोरोना की वजह से दो-दो लोगों की मृत्यु हुई थी । एक घर से लाखों के गहने जेवर सहीत अन्य कीमती सामान चोरी किए गए जबकी दुसरे में लाखों के साउंड सिस्टम चोर ले उड़े। स्थानीय लोगों नें विधायक सरयू राय को इसकी जानकारी दी । सरयू राय के निर्देश पर भाजमो नेताओं नें पिड़ित लोगों के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं घटना की अद्यतन जानकारी प्राप्त की साथ ही भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिरसानगर थाना प्रभारी से मिले और क्षेत्र में बढ़ते चोरी एवं अपराध के घटनाओं पर अंकुश लगाने के की मांग की । जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें बताया की कोरोना वाइरस के कारण शहर में लागू लोकडाउन के बीच चोर एवं आपराधिक गिरोह सक्रिय हो गए है और लगातार क्षेत्र अंतर्गत घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा हैं और ईसपर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासनिक चौकसी नाकाफी साबित हो रही है । बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग को संख्या को बढ़ाने एवं जल्द से जल्द अपराधीक गिरोह पर नकेल कसने की मांग की गई ।
इस दौरान जिला मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, अनूसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव सहित अन्य उपस्थित थे ।

