
जमशेदपुर। राजस्थान कल्याण परिषद जमशेदपुर द्धारा कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए शनिवार को साकची अग्रसेन भवन में कोरोना महामारी से पीड़ित अति जरूरतमंद 200 लोगों के बीच सूखा राशन वितरण किया गया।
परिषद संस्था के ओमप्रकाश रिंगसिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण कई लोग बेरोजगार हो गये है, जिनके पास अपने परिवार के लिए दो समय का भोजन जुटाना भी काफी मुश्किल हो गया हैं। वैसे जरूरतमंदों के बीच संस्था के लोगों के द्धारा एक दिन पहले ही कूपन का वितरण कर दिया गया था। शनिवार को कूपन लेकर सूखा राशन (चावल, दाल, नमक, चीनी, चुड़ा, सरसों तेल, चायपत्ती, साबून, बिस्कूट) दिया गया।
समाजसेवी रामकृष्ण चैधरी ने कहा कि जरूरतमंदों को सामान्य परिस्थिति में वापस आने हेतु आर्थिक व जरूरत की वस्तुओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए परिषद संस्था के गणमान्य लोगो ने निर्णय लिया है कि अपने सामाजिक दायित्व के तहत उन्हें आगे भी हर संभवतः मदद किया जायेगा।
मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी रामकृष्ण चैधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया, नरेश कांवटिया, महावीर मोदी, बजरंग लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश झाझरिया, सुरेश कांवटिया, ओमप्रकाश संघी, दीपक पारिक, श्याम खंडेलवाल, संदीप मुरारका, मुकेश मित्तल, अमित मोदी आदि मौजूद थे



