
सरकार की डीबीटी स्कीम का कैश निकालने के लिए आउटलेट बैंकिंग सेवा शुरू


जमशेदपुर: लॉक डाउन में शहरी व ग्रामीण लोगों के लिए किराना दुकान, मेडिकल स्टोर, डेयरी शॉप व भारत पेट्रोलियम स्थित फिनो मर्चैंट प्वाईंट सहारा बन रहा है। वहीं फिनो पेमेंट्स बैंक के मर्चैंट प्वाईंट सरकार की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम, पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कैश उपलब्ध कराकर महामारी के बीच भारत के कृषि समुदाय की मदद करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 9.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में सीधे 19000 करोड़ रु. से ज्यादा के बेनेफिट ट्रांसफर की घोषणा की। इससे हर किसान लाभार्थी को अपने बैंक खाते में 2,000 रु. मिले।
डीबीटी योजना के लाभार्थी किसी भी बैंक के खाताधारक होने पर नजदीकी फिनो प्वाईंट पर जाकर पैसा निकाल सकते हैं या कोई अन्य बैंकिंग लेन-देन कर सकते हैं। नजदीकी फिनो प्वाईंट तलाशने के लिए यूआरएल https://fino.latlong.in/ पर क्लिक करें या क्यूआर कोड स्कैन करें।
फिनो पेमेंट्स बैंक के सीएसओ, शैलेष पांडे ने कहा, सदैव उपलब्ध बैंकिंग सेवाएं आज के समय की जरूरत हैं। इस मुश्किल समय में जब‘लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध होने के कारण फिनो के हमेशा उपलब्ध पड़ोसी आउटलेट लंबे समय तक खुले रहते हैं, और लोगों को सुविधा देते है ।
आपको बता दे कि 2020 में लॉकडाऊन के दौरान, फिनो के मर्चेंट नेटवर्क ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके नजदीक तथा दरवाजे पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराईं। फिनो मर्चैंट स्थानीय लोगों के परिचित होते हैं और लोग दिन के किसी भी वक्त पैसे की जरूरत के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस सेवा ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व पेंशनभोगियों को काफी राहत दिया।

