
जमशेदपुर I


काशीडीह निवासी रौशन सिंह नाम का 16 साल का बच्चा गम्भीर हालत में टीएमएच में चिकित्सारत था। बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया था।
इलाज के क्रम में कल उसकी मौत हो गई । चिकित्सीय बिल 104824 रुपये हो गया था। उस बच्चे के पिता भी नहीं हैं । किसी तरह परिजनों ने 35000 रुपये का भुगतान किया था और परिवार पार्थिव शरीर ले जाने के लिए ज़रूरी पैसों का इंतज़ाम नहीं हो पा रहा था ।
बच्चे के परिजनों एवं शुभचिंतकों ने यह ब्यथा झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी को सुनाई।
कुणाल षाड़ंगी ने अविलम्ब टीएमएच प्रबंधन से बात करके बाकी के बचे हुए 69824 रुपये का बिल माफ करवा कर पार्थिव शरीर परिवार को दिलवाया।
दुःख की इस घड़ी में बच्चे के परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

