जमशेदपुर।
जीवन के अंतिम समय में ससम्मान शवों को मुक्ति धाम पहुंचाने के पुण्य कार्य के लिए विधायक जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय ने आज जेएनएसी को 1 मुक्ति वाहन प्रदान किये ताकि संक्रमण काल में भी शव को ससम्मान मुक्ति धाम तक पहुंचाया जा सके।
जमशेदपुर (पूर्वी)विद्यायक ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को वाहन सौंप कर वाहन उनके सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शव वाहन उपलब्ध होने से कोरोना संकट काल में शवों को मुक्ति धाम तक पहुंचाने में आसानी होगी।
