
जमशेदपुर : गदड़ा पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों और समाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें गोविंदपुर निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह की कोरोना से मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान मृत आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। पंचायत प्रतिनिधियों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से जिले के उपायुक्त से मांग की कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक पंचायत में ऑक्सीजन युक्त का कम से कम दो – दो बेड लगाया जाए। साथ हीं पंचायतों में कोरोना जांच केंद्र एवं टीकाकरण केंद्र स्थापित किया जाए जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
सामाजिक सेवा संघ संयोजक राजेश सामंत साथ जानकारी देते हुए कहा कि कोविड शील्ड का दूसरा टीका लगाने के लिए लोग खोज पंचायतों का चक्कर लगा रहे हैं इनमें अधिकांश वैसे लोग हैं जिन्हें जो दूसरा डोज लेने की अवधि पूरी कर चुके हैं। टीका नहीं मिलने के कारण लोग भयभीत भी हैं। बैठक में ग्राम रक्षा दल के जमशेदपुर प्रखंड के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मोहन भगत, जमशेदपुर ब्लॉक कृषि विभाग के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, समाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत, उप मुखिया बिरजू पात्रों, मजदूर नेता विवेक गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव, राकेश सिंह रणधीर सिंह, किसनों हेंब्रम, मंगल शर्मा आदि मौजूद थे।

