
जमशेदपुर। कोरोना काल मे अपना सामाजिक दायित्व के तहत मारवाडी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा रविवार 9 मई से निःशुल्क ऑक्सीजन सुविधा के साथ ऑटो एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए साकची काशीडीह चंद्रबली उद्यान में रविवार को दोपहर में शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उन्होंने कहा कि निःशुल्क ऑक्सीजन सुविधा के साथ यह ऑटो एम्बुलेंस केवल जमशेदपुर क्षेत्र में अपनी सेवा उपलब्ध कराएगा। इस सेवा हेतु 8340493284 एवं 6202148057 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। शाखा सचिव कविता अग्रवाल ने कहा कि जमशेदपुर की कई बस्तियों में गली नुमा सड़क होने के कारण बड़े एम्बुलेंस नहीं जा पाते, वहां यह ऑटो एम्बुलेंस पाकर मरीजों को सही सलामत अस्पताल पहुॅचाने का काम करेगा। कविता ने कहा कि फोन पर जानकारी मिलते ही आधा घ्ंाटा के अंदर ऑटो एम्बुलेंस सेवा के लिए पहुॅच जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मंच प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अजय चेतानी, शाखा सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल, कार्यक्रम की संयोजिका रेनू अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, उषा चैधरी, सुमन झाझरिया समेत मुन्ना अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर संघी, जेपी अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, संजय झाझरिया, घनश्याम अग्रवाल, नीरज संघी आदि मौजूद थे।



