
JAMSHEDPUR


आज ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी की 12वीं पुण्य तिथि है।कोविड को देखते हुए मां तापसी चौधरी ने सार्वजनिक जगह पर कोई कार्यक्रय नहीं किया बल्कि घर पर ही मौसमी चौधरी को श्रद्धांजलि दी।सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा के घर पर मौसमी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और शंख बजाकर श्रद्धांजलि दी गई।
जमशेदपुर के चर्चित इस कांड के बारे में सब जानते हैं कि आहा संस्थान की ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी को होटल सोनेट से 9मई को संदिग्ध परिस्थितियों में टीएमएच लाया गया था जहां पहले आईसीयू फिर सीसीयू में इलाजरत रहने के बाद 20 मई को उसे मृत घोषित किया गया था।मां तापसी चौधरी ने बेटी के साथ होटल में दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। मां का स्पष्ट कहना था कि मौसमी की हत्या 9मई को ही हो गई थी और टीएमएच में तत्कालीन टाटा स्टील के वीपी पार्थो सेन गुप्ता के दबाव पर जबरन मौसमी के शव को रखा गया था और बाद में 20मई को उसे मृत घोषित किया गया था। मां का आरोप है कि होटल मालिक के रसूख और टाटा के बड़े अधिकारियों तक उसके बेहतर संपर्क की वजह से मामले की पहले पुलिस ने लीपापोती की जिसके बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो दो बार सीबीआई जांच हो गई है लेकिन न्याय नहीं मिला।मां ने आरोप लगाया है कि रसूखदार आरोपियों की वजह से सीबीआई भी बिक गई।आज मदर्स डे पर एक बार फिर मां तापसी चौधरी ने न्याय की गुहार लगाई।सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा ने सीबीआई कोर्ट के न्यायधीश से इस मामले में न्याय की अपील की है।
मामले के तार Dr प्रभात हत्याकांड से जुड़े——-
मां तापसी चौधरी ने मौसमी चौधरी की हत्या के छह महीने के भीतर टीएमएच की इमरजेंसी के हेड Dr प्रभात की हत्या के पीछे भी मौसमी हत्याकांड को वजह बताया है।मां का कहना है कि मौसमी को सबसे पहले टीएमएच के इमरजे़सी लाया गया था जहां शव के दाखिले को Dr प्रभात ने दाखिला लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद तत्कालीन टाटा के वीपी पार्थो सेनगुप्ता के दबाव पर मौसमी को पहले आईसीयू और फिर सीसीयू में दाखिल कराया गया।तापसी चौधरी ने आरोप लगाया कि मौसमी किस हालत में टीएमएच लाई गई थी इसके अहम गवाह Dr प्रभात थे जिस वजह से उनकी भी हत्या कर दी गई।

