
पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 968 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई वहीं 26 लोगों की मौत हुई है।हालाकि ठीक होकर काफी संख्या मे घर भी लौटे है।आज शहर के 890 लोग कोरोना संक्रमितों के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।कोरोनावायरस से संक्रमण मुक्त होने वाले व्यक्तियों की संख्या में पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार वृद्धि देखी जा रही है


वही जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने लोगो से अपील की है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।

