
JAMSHEDPUR


जिला प्रशासन सूचित करता है कि 18-45 वर्ष बीच के लोगों के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू है, सभी योग्य लाभुकों को पंजीकरण के पश्चात ही टीका दिया जाएगा, “वॉक इन” की अनुमति नहीं है इसलिए अपॉइंटमेंट के बिना किसी भी केंद्र पर न जाएं।
अब तक केवल ऑनलाइन पंजीकरण की अनुमति है तथा टीकाकरण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। कोविन पोर्टल (cowin.gov.in पर) या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा करें।टीकाकरण की तारीख और टीका केंद्रों की सूची राज्य और जिला प्रशासन द्वारा नियत समय में घोषित की जाएगी।
राज्य सरकार समस्त लोगों के टीकाकरण हेतु कृत संकल्पित है। जिला प्रशासन अपील करता है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहें और उचित व्यवहार का पालन करें। अपने आसपास के लोगों की भी मदद करें तथा जिन्हें कम तकनीकी जानकारी है उन्हें कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए मदद करें ।
गौरतलब है कि टीकाकरण के दिनांक की पुष्टि की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। टीकाकरण के लिए जाते समय पंजीकरण पर्ची और फोटो पहचान पत्र (प्राथमिकता के तौर पर आधार कार्ड) अवश्य लेते जाएं।

