
जमशेदपुर सीताराम डेरा निवासी और पेशे से ठेका मजदूर अनुप कुमार को बेहतर इलाज के लिए उनके परिवार द्वारा अत्यंत गंभीर अवस्था में TMH में दाखिला कराया गया था। ईलाज के दौरान उनका कुल चिकित्सीय शुल्क 142,202/- हो गया था। इस कोरोना काल मे परिवारवाले काफी प्रयासों के बाद TMH में 110,000/- जमा कर पाए थे तथा बाकी के 32,202/- रुपया परिवार से किसी भी हालत में बंदोबस्त नही हो पा रहा था, कि बकाया रकम जमा कर अनुप कुमार को घर ले जा सके।


तब इसकी जानकारी परिवार वालों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को दी। कुणाल षाड़ंगी ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए TMH प्रवंधन से वार्ता कर आग्रह किया और बाकी के 32,202/- रुपया माफ करवा दिये ।
अनुप कुमार के परिवार वालों ने इस नेक काम के लिए कुणाल षडंगी जी का शुक्रिया अदा किया है।

