
जमशेदपुर। एक्सिस म्यूचुअल फंड, भारत में सबसे तेजी से बढ़ते फंड हाउसों में से एक, ने आज अपने नए फंड ‘एक्सिस ग्लोबल इनोवेशन फंड ऑफ फंड’ की शुरुआत की घोषणा की। यह फंड निवेशकों को श्रोडर इंटरनेशनल सिलेक्शन फंड ग्लोबल डिसचार्ज इक्विटी फंड में निवेश करने का अवसर प्रदान करेगा, जिसका उद्देश्य दुनिया भर की कंपनियों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि प्रदान करना है जो डिसरप्शन से लाभान्वित होते हैं। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) सब्सक्रिप्श्न के लिए सोमवार, 10 मई को खुलेगा और शुक्रवार 21 मई को बंद होगा। इस संबंध में एक्सिस एएमसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चंद्रेश कुमार निगम ने कहा कि एक्सिस एएमसी में, हम सफलतापूर्वक उत्पाद नवाचारों को विकसित करने और विविध समाधान बनाने में सबसे आगे रहे हैं ताकि लंबी अवधि के लिए हमारे निवेशकों को धन सृजन विकल्प प्रदान किया जा सके। विषयगत उत्पाद निवेशकों को लक्षित तरीके से महत्वपूर्ण संरचनात्मक विषयों में भाग लेने की अनुमति देते हैं। मालूम हो कि लंबे समय में काफी धन सृजन करने हेतु निवेशकों के लिए डिसरप्टिव ग्रोथ एक अच्छा अवसर है। एसआईएसएफ फिन-टेक, ई-कॉमर्स, पर्यावरणीय, स्वास्य्व सेवा आदि सहित व्यापक तरह के सब-थीम्स पर केंद्रित है। वैश्विक रूप से विविधीकृत इक्विटी पोर्टफोलियो में भाग लेने के लिए भारतीय निवेशकों को बढिया अवसर प्रदान करता है और यह उनके भारतीय इक्विटी आवंटन का पूरक हो सकता है। न्यूनतम आवेदन (एनएफओ) 5,000 रु. और उसके बाद 1 रु. के गुणक में आवेदन दे सकते हैं।



