जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा इस कोरोना काल में भी शुक्रवार को अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए छायानगर सामुदायिक भवन के पास रहने वाले एक जरूरतमंद व्यक्ति बाबूलाल शर्मा को जो बिल्कुल चल नहीं पाता उसे व्हीलचेयर प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय लालचंद अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी ओम लता के सहयोग एवं शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी तथा शाखा सचिव कविता अग्रवाल समेत सुरभि सदस्यों की देखरेख में संपन्न हुआ।
