Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -कोरोना से गई जान, बेटा इंग्लैंड तो बेटी बैंगलोर में फंसे, पत्नी ने किया अंतिम संस्कार
Breaking News

JAMSHEDPUR -कोरोना से गई जान, बेटा इंग्लैंड तो बेटी बैंगलोर में फंसे, पत्नी ने किया अंतिम संस्कार

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 6, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR

कोरोना के भय से लोगों की आंखों का पानी सूख रहा है। संक्रिमत की मौत के बाद उनके आस पड़ोस के लोग सुध लेना तक छोड़ दे रहे हैं। इस तरह छोड़ रहे कि कंधा देने की बात तो दूर, चेहरा भी देखने नहीं आ रहे। कोरोना महामारी के बीसीग ऐसे संवेदनशून्य और अमानवीय मामले नित दिन देखने को मिल रहे हैं। जुगसलाई में कुँवर सिंह चौक के नज़दीक सोमनाथ अपार्टमेंट निवासी 70वर्षीय अखिल किशोर शुक्ला का बुधवार को कोरोना संक्रमण से देहांत हो गया था। टाटा मुख्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लिया। इस ख़बर से व्यथित उनकी बुजुर्ग पत्नी पूनम शुक्ला का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इस पीड़ा के बीच पड़ोसियों ने भी सुध लेना तक उचित नहीं समझा। स्व. एके शुक्ला के एक पुत्र और एक बेटी है। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पुत्र इंग्लैंड में हैं और बेटी बैंगलोर में। दोनों ही बच्चें विवाहित हैं। पिता के निधन की सूचना मिली तो विदेश में परेशान बेटा स्वदेश लौटने को हाथ पाँव मारने लगा। लेकिन उक्त देश में लागू कोरोना प्रोटोकॉल का कारण तुरन्त भारत लौटना संभव नहीं हुआ। वहीं बेटी भी एक दो दिनों में ही जमशेदपुर पहुँच पाती। इस बीच स्व. शुक्ला की अकेली पत्नी असहाय अवस्था में रोरोकर परेशान रहीं लेकिन मदद के लिए पड़ोसियों ने आगे आना उचित नहीं समझा। जानकारी मिलने पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने आत्मीयता दिखाते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ से जुड़े जुगसलाई निवासी सुनील जोशी ने इस आशय की जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य अप्पु तिवारी को दिया। अप्पु तिवारी ने संघ के अन्य सहयोगी सदस्यों संग जाकर श्रीमती शुक्ला से मुलाक़ात किये और दुःख प्रकट किये। इसके बाद जानकारी मिली कि शवों की लंबी कतार के कारण आज दाह संस्कार संभव नहीं हो सकेगी। इस आशय में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जिला उपायुक्त से हस्तक्षेप का आग्रह किया। ताकि दो दिनों से व्यथित और शोकमग्न पत्नी को तनिक शांति मिल सके। कुणाल षाड़ंगी ने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से जरूरी बातचीत कर के शव के तत्काल दाह संस्कार के लिए सहमति बनवाया। गुरुवार शाम लगभग पाँच बजे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव को दाह संस्कार के लिए भुइयाँडीह बर्निंग घाट के लिए ले जाया गया। स्व. एके शुक्ला की पत्नी पूनम शुक्ला ने पति का अंतिम दर्शन किया और ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के सदस्यों के सहयोग से दाह-संस्कार विधि की औपचारिकता पूर्ण किया। बेटे की अनुपस्थिति में पत्नी पूनम शुक्ला ने ही अंतिम संस्कार के नियमों को पूर्ण किया। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मार्मिक सहयोग के लिए हर स्तर पर मदद करने के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के अप्पु तिवारी, सुनील जोशी, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, विजय तिवारी, नीरज दूबे एवं अन्य के प्रति आभार प्रकट किया है। वहीं ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संस्थापक अप्पु तिवारी ने आमजनों से आग्रह किया है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में मिलकर एक दूसरे की ओर मदद का हाथ बढ़ाएं। कोई संक्रमित परिवार हो अथवा किसी की संक्रमण से मृत्यु हुई हो तो उस परिवार से दूरी बना लेना अमानवीय है। ये एकजुटता का समय है। एक दूसरे का परस्पर सहयोग और मनोबल बढ़ाते की अपील की गई है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेले में रितु सिंह ने शुरू किया महीने भर का नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर, मिलेंगी ये सुविधाएं

July 30, 2026

Aaj Ka Rashifal:30 जुलाई 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू का हस्तक्षेप, कहा- ‘बरसात में गरीबों का आशियाना न उजड़े, पहले हो पुनर्वास’

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.