
JAMSHEDPUR


पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तृणमूल के गुण्डो के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या और हिंसा के
विरोध में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 -05-21 को कदमा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लाॅकडाउन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने घरों में धरना पर बैठकर विरोध प्रकट किया गया। कदमा मंडल के सभी सदस्यों की ओर से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा और कदमा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश सिंह ने भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय से बंगाल में ममता बनर्जी को बर्खास्त कर वहां अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। अपने अपने घरों में धरना में बैठने वालों में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, कदमा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश सिंह, महामंत्री अजय झा, उपाध्यक्ष रंजीत पंडित, कमल कुमार,प्रेम कुमार, कार्तिक गोप, विरेन्द्र सिंह गुटर, डी एन सिंह, संजय शर्मा, के एन ओझा, शोभा श्रीवास्तव, संतोष सिंह,प्रकाश कुमार, अनुसूचित जनजाति के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, कृष्णा देवी,द्वविपल विश्वास, गणेश सरदार, कृष्णा प्रसाद, अजीत सिंह, केशव सिंह, राजाराम,राजू, खुशी ओझा, बबली देवी, महेंद्र तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओ की उपस्थित थे।

