
जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश मीडया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी के इषारे पर टीएमसी के गुंडों द्वारा शुरू की गयी सियासी हिंसा के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या कराई जा रही है। बंगाल को हिंसा की आग में झोंकने की कड़ी निंदा करतेे हुए काली ने आगे कहा कि हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगाह किया कि वे राष्ट्र धर्म का पालन करें और हिंसा पर विराम लगाकर इसमे शामिल उपद्रवियों पर कानूनी कारवाई करें। पश्चिम बंगाल के अपने साथियों को यह भरोसा दे रहा हूँ कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता आपके साथ हैं।



