
जमशेदपुर निवासी उत्तम कुमार मोदक जी की रांची से जमशेदपुर आने के क्रम में हार्ड अटैक आया उन्हें किसी तरह जल्दबाजी में जमशेदपुर लाया गया। कोरोना महामारी के चलते हॉस्पिटलों में बेड ना मिलने पर रवि शंकर तिवारी जी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से सम्पर्क कर इसकी जानकारी दी।


जिसे संज्ञान में लेते हुए कुणाल षाड़ंगी ने ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के प्रबंधन से बात कर मरीज के लिए बेड की व्यवस्था करवाई। डॉक्टरों ने अभी उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। इस पुनीत कार्य के लिए उत्तम कुमार मोदक के परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी का धन्यवाद सह आभार व्यक्त किया है।

