
JAMSHEDPUR
पीएम और सीएम को ट्वीट कर 5जी टावर की टेस्टिंग पर रोक लगाने की मांग
जमशेदपुर : कोरोना काल में मौत का आंकड़ा बढ़ने का कारण लोग मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन को भी मान रहे हैं। खासकर 5जी टावर से निकलने वाले रेडिएशन को लोग ज्यादा घातक बता रहे हैं। यही कारण है कि उक्त टावर की टेस्टिंग का देश-विदेश में विरोध भी शुरू हो गया है। इसे देखते हुए गोविंदपुर में भी लोगों ने 5जी टावर की टेस्टिंग का विरोध शुरू कर दिया है। गोविंदपुर के यशोदा नगर में 5जी टावर की टेस्टिंग के विरोध में सामाजिक सेवा संघ की ओर से सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फिजिकल एवं वर्चुअल तरीके से इसका विरोध किया गया। साथ ही संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टि्वट कर 5जी टावर की टेस्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की। सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत ने बताया कि मीडिया में यह खबर आ रही है की 5जी टावर से निकलने वाला रेडिएशन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। साथ ही कोरोना काल में संक्रमण बढ़ाने में काफी कारगर है। जिसके कारण मौत का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। संघ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना काल में 5जी टावर की टेस्टिंग बंद कर यह अध्ययन किया जाए की मौत के आंकड़ों में कमी आ रही है या निरंतर जारी है। अगर कमी नहीं आ रही है तो टेस्टिंग को अविलंब बंद किया जाए। राजेश सामंत ने बताया कि इटली जैसे देश में 5जी टावर का खुलकर विरोध हो रहा है। इटली में कोरोना से मरे मरीज का भी पोस्टमार्टम किया गया, पोस्टमार्टम के बाद 5जी टावर रेडिएशन से मरने की रिपोर्ट आई। वहीं पानीपत में मौत की दर बढ़ने के बाद वहां भी लोग खुलकर 5जी टावर की टेस्टिंग का विरोध कर रहे हैं। कहा कि अगर हमारे देश में टावर रेडिएशन से मौत हो रही है तो, इस रेडिएशन से जितनी भी मौतें हुई है उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए, साथ ही टावर लगाने वाली कंपनी के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए।
सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में सामाजिक सेवा संघ के संरक्षक नवल किशोर पासवान, राजेश सामंत, सोनू श्रीवास्तव, बहादुर शर्मा, दिलीप तिवारी, अजय कुमार, गोपाल कुमार, कल्याण सिंह, तेज सिंह, समर कुमार आदि शामिल थे।

