
जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश मीडया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने झारखंड के मधुपुर उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी की जीत को सत्ता के प्रभाव की जीत बताया। उन्होंने रविवार को घोषित राज्यों के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आसाम ओर पंडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिला है। आम जनता को साधुवाद देते हुए उन्होनें कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भले ही बहुमत से दूर रह गई हो लेकिन सीटों की तुलना में जबरदस्त प्रदर्शन रहा हैं। काली शर्मा ने कहा कि बंगाल में भाजपा का यह प्रदर्शन देश के राजनैतिक इतिहास के श्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। भाजपा बहुमत के आंकड़े से जरूर चूक गई है, लेकिन सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेगी।



