
JAMSHEDPUR


जिला उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयोजन में कोविड-19 मरीजों के लिए चलाये जा रहे कॉन्वाल्सेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 4 कोरोना वारियर्स ने प्लाज्मा दान किया जिसमें अनुज रस्तोगी, अशोक भारती, स्वागत राय तथा रवि कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर सभी प्लाज्मा दान करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री सूरज कुमार ने कोविड-19 से ठीक हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे आगे आकर प्लाज्मा दान करें ताकि कोरोना से प्रभावित जरूरतमंदों को प्लाज्मा प्राप्त हो सके।

