
जमशेदपुर।


शुक्रवार की शाम को आए तेज आंधी- तुफान से बिरसानगर संडे मार्केट रोड में बिजली का खंभा गीर गया था। जिसे दुरूस्त करने के लिए आज सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के खंभे में चढ़कर काम कर रहे थे। इस दौरान बिजली के तार के चपेट में आ गए और मुरक्षित हो गए एवं स्थिति काफी गंभीर हो गई । जिसकी सूचना मिलने पर भाजमो जिला मंत्री विकास गुप्ता तत्काल संडे मार्केट पहुँच और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर बिजली कर्मचारी को एमजीएम अस्पताल भिजवाया और तत्पश्चात स्थिति बिगड़ने पर वहां से बहतर उपचार के लिए टीएमएच भेजा गया जहां उसकी स्थिति अभी अच्छी बताई जा रही है। इसके पश्चात भाजमो नेताओं ने कल की आंधी और बारिश से बिरसा नगर में जितनी जगह भी पेड़ और खंभे गिर गया था सबको जेसीबी बुलाकर हटाने का व्यवस्था किया।
इस दौरान जिला मंत्री विकास गुप्ता, गौतम घर, जितेंद्र प्रसाद ,खोकन गोराई राजू कर्मकार, सुनील राव अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

