
जमशेदपुर – टाटा मोटर्स कंपनी से सटा जेम्को रोड बीती रात हुई बारिश में तालाब बन गया है। सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से आम जनता को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त रास्ता टाटा मोटर्स कंपनी से कुछ ही दूरी पर है। लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीते वर्ष 14 अक्टूबर को सामाजिक सेवा संघ की ओर से टाटा मोटर्स प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर उक्त सड़क की मरम्मत की मांग की गई थी। लेकिन 6 माह से भी अधिक समय गुजरने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उस रोड में बड़ी-बड़ी गाड़ियों के रोड में खड़ा होने से बराबर दुर्घटना हो रही है। जिसकी जानकारी टाटा मोटर्स के प्रबंधक को भी है।
सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत ने बताया कि कम्पनी के सीएसआर विभाग और टाटा मोटर्स के टाऊन विभाग को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई।लेकिन इंडिया के इतने बड़े कंपनी के प्रबंधकों के द्वारा सड़क को ठीक करने का कुछ आश्वासन नहीं मिल रहा है। ना ही सड़क को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इसे नहीं ठीक किया गया तो उस सड़क से गुजरने वाली क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरकर विरोध के साथ ही टाटा मोटर्स गेट पर धरना प्रदर्शन करेगी। जेम्को क्षेत्र के दौरा में सामाजिक सेवा संघ के राजेश सामंत, सोनू श्रीवास्तव, बहादुर शर्मा, किसनों हेंब्रम, मंगल शर्मा आदि मौजूद थे।

