
JAMSHEDPUR


बोकारो ज़िले की युवा समाजसेवी सिम्मी महतो ने ट्विटर पर अपने पिता की बिगड़ती तबीयत के बारे में कुणाल षडंगी को जानकारी दी। उनके पिता जो तेनुघाट के नवजीवन अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती है और गंभीर हैं। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि उनके कोविड संक्रमित पिता का ऑक्सीजन 55 तक पहुँच गया है और अस्पताल प्रबंधन से लगातार माँग करने के बावजूद Remdesivir अब तक नहीं मिल पाई है। इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कुणाल षडंगी ने विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क कर तेनुघाट निवासी हीरामन महतो को remdesivir की दवा पहुँचवाई।

