
चर्चित पत्रकार रुबिका लियाकत के आग्रह पर भी कुणाल षाड़ंगी ने पहुँचाई मदद
JAMSHEDPUR
कोरोना महासंक्रमणकाल में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सेवा कार्यों के चर्चें हर जुबां पर है। सरकार या प्रशासनिक स्तर के मदद से वंचित लोग आशान्वित होकर कुणाल षाड़ंगी से मदद की गुहार लगा रहे
हैं। तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मध्य कुणाल षाड़ंगी ने इस बात सोशल मीडिया पर असरदार अभियान भी छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत श्री षाड़ंगी जरूरतमंद और रोगग्रस्त लोगों के लिए ‘संकटमोचन’ बनकर उभरे हैं। जमशेदपुर, राँची, धनबाद सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से भी लोग कुणाल षाड़ंगी से मदद मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं। वहीं लोगों के आग्रहों के आधार पर ऑक्सिजन सीलेंडर किट, प्लाज़्मा, रक्त के अलावे रेमेडिसिविर इंजेक्शन से लेकर आईसीयू एवं वेंटिलेटर बेड तक के इंतेजाम में कुणाल षाड़ंगी हर संभव यत्न कर रहे हैं। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्था नम्या फाउंडेशन सहित टीम कुणाल से जुड़े युवाओं की टोली सहयोग कर रही है। औसतन प्रतिदिन 30 से 50 लोगों तक जरूरी मदद सुनिश्चित कराई जा रही है।
हैं। तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मध्य कुणाल षाड़ंगी ने इस बात सोशल मीडिया पर असरदार अभियान भी छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत श्री षाड़ंगी जरूरतमंद और रोगग्रस्त लोगों के लिए ‘संकटमोचन’ बनकर उभरे हैं। जमशेदपुर, राँची, धनबाद सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से भी लोग कुणाल षाड़ंगी से मदद मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं। वहीं लोगों के आग्रहों के आधार पर ऑक्सिजन सीलेंडर किट, प्लाज़्मा, रक्त के अलावे रेमेडिसिविर इंजेक्शन से लेकर आईसीयू एवं वेंटिलेटर बेड तक के इंतेजाम में कुणाल षाड़ंगी हर संभव यत्न कर रहे हैं। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्था नम्या फाउंडेशन सहित टीम कुणाल से जुड़े युवाओं की टोली सहयोग कर रही है। औसतन प्रतिदिन 30 से 50 लोगों तक जरूरी मदद सुनिश्चित कराई जा रही है।◆ कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर सुरेश की मदद को आगे आएं जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी

मंगलवार को ट्विटर पर आये एक आग्रह के आलोक में जरूरी मदद सुनिश्चित कराते हुए कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से जामताड़ा निवासी कोविड संक्रमित को अस्पताल में वेंटिलेटर बेड मुहैया कराया गया। इस प्रयास में भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के आग्रह के बाद जामताड़ा विधायक डॉ. इरफ़ान अंसारी ने जरूरी मदद सुनिश्चित किया। मरीज़ जामताड़ा के मेही हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती थें, किंतु तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें तत्काल आईसीयू अथवा वेंटिलेटर की जरूरत थी। ट्विटर पर अंकित राजगढ़िया की ओर से आये निवेदन पर कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद जामताड़ा विधायक ने मदद सुनिश्चित कराया।
◆ चर्चित पत्रकार रुबिका लियाकत के आग्रह पर भी कुणाल षाड़ंगी ने पहुँचाई मदद
देश की चर्चित पत्रकार रुबिका लियाक़त एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सेल से जुड़े साहित्यकार तुहिन ए. सिन्हा के आग्रह के बाद कांतिलाल अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय मरीज प्रमोद लोहानी तक कुणाल षाड़ंगी ने मदद सुनिश्चित किया। इस मामले में पत्रकार रुबिका लियाक़त एवं तुहिन सिन्हा ने कुणाल षाड़ंगी से संक्रमित रोगी तक अविलंब मदद मुहैया कराने के लिए ट्विटर द्वारा निवेदन किया था। मरीज़ को सीटी स्कैन एवं आईसीयू की अनिवार्यता थी। कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद मरीज़ को एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में शिफ़्ट करते हुए तत्काल प्रभावी उपचार दी गई। इस सहयोग के लिए रुबिका लियाक़त एवं तुहिन सिन्हा ने भी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया और शुभकामनाएं दिये।

