पूर्वी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के सांसद कार्यकाल में सांसद निधि से
मरीजों की सुविधा के लिए ख़रीदा गया एंबुलेंस देखरेख के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। उपयोग में नहीं आने की वजह से ये वाहन अब पूरी तरह बेकार हो चुके हैं और और अब शिवघाट जुगसलाई में धुल फांक रहा है।
जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांगेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जमशेदपुर के डीसी को एक ट्विट के माध्यम से कहा कि उनके सांसद निधि से लोकसभा क्षेत्र के मरीजों की सुविधाओं के लिए एंबुलेंस वाहन प्रदान किए गए थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और देखरेख के अभाव में एंबुलेंस अब कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि इनका अब कोई उपयोग नहीं रह गया है। वाहनों के कंडम हो जाने के बाद अब विभाग में वाहनों की कमी हो गई है, जिसकी वजह से अब विभाग किराए के वाहनों से काम चला रहा है। उन्होंने जिला उपाय्कुत से ट्विट करते हुए हुरोध किया है कि इसे दुरुस्त करवाया जाए , ताकि हम इस मौजूदा महामारी की स्थिति में इसका इस्तेमाल हो सकें। डॉ अजय कुमार इन एंबुलेंस की मरम्मती के लिए डीसी जमशेदपुर को पत्र भी लिखेंगे।



