
JAMSHEDPUR>

साईं परिवार विश्व सेवा संसथान,जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य एवं संस्थान के अध्यक्ष श्री अनुप रंजन की माता श्रीमती प्रेमलता सिन्हा के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भक्तो के बीच शोक की लहर छा गयी I वे 70 वर्ष की थी I कोविद -19 प्रोटोकाल की वजह से इस दुःखद समाचार को सुनते ही साईं भक्त , चित्रांश समुदाय के लोग एवं शुभचिंतक दूरभाष पर शोक संवेदना प्रकट की एवं सांत्वना दी I ज्ञात है की साईं परिवार विश्व सेवा संसथान के स्थापना में उनका बहुत बड़ा योगदान था I साईं भक्त , चित्रांश समुदाय के लोग एवं शुभचिंतक ने नम आँखों से उन्हें आखिरी विदाई दी I भुयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया I ज्येष्ठ पुत्र राकेश रंजन ने उन्हें मुखाग्नि दी I पारिवारिक सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए । इसके बाद उनके निवास स्थान बिरसानगर से उनकी अंतिम यात्रा निकली। इससे पहले सुबह करीब 11:00 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पहुंचा। शव के निवास पहुंचते ही उनके पारिवारिक सदस्य फूट फूट कर रोने लगे। कोई भी एक दूसरे को चुप कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। उपस्थित सभी के चेहरे पर श्रीमती प्रेमलता सिन्हा के असमय छोड़कर जाने का गम स्पष्ट झलक रहा था। अपने शोक सन्देश में संसथान के चेयरमैन श्री राजीव कुमार ने कहा की हमारी माता तुल्य इंसान का चला जाना संसथान के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मगर हम सभी को जो राह वो बता गयी है , उस राह पर चल कर संसथान को आगे बढ़ाएंगे और यही हमारी सही श्रद्धांजलि है I

