
जमशेदपुर। उपायुक्त सह अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान
में आज पांच कोरोना वारियर ने कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के लिए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा दान किया। इनमें श्री लक्ष्मी नारायण, टाटा स्टील के राजकुमार शर्मा, राजकुमार भारती तथा पूर्व चीफ टाउन इलेक्ट्रिकल जुस्को श्री मनमोहन सिंह एवं अरुण कुमार शामिल हैं। इन प्लाज्मादाताओं का सम्मान जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह एवं रेड क्रॉस के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कोरोना पर विजय पा चुके कोरोना वारियर्स विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिन बाद वे जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना सैम्पल टेस्ट करवायें और जरूरतमंदों को जीवन देने के लिए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा का दान करें।


जमशेदपुर। नगर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्लाज्मा तथा रक्त की मांग काफी बढ़ गयी है। ऐसे रक्त एवं प्लाज्मा की कमी दूर करने के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस, पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज कुमार के द्वारा गठित
समिति में डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशया, रेड क्रॉस के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी के प्लाज्मा एवं एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस काम में भारत फाउण्डेशन ट्रस्ट का भी काफी सहयोग रहा है।
कोविड-19 के दूसरे स्ट्रेन में स्थिति और भी गंभीर है तथा प्लाज्मा एवं रक्त की जरुरत बढ़ी है। उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस ने नगर में कोरोना से ठीक होकर निकले लोगों से आगे आकर प्लाज्मा दान करने तथा रक्तदाताओं से रक्तदान की अपील करते हुए कहा है जमशेदपुर ब्लड बैंक जमशेदपुर ब्लड बैंक में नियमित रूप से प्लाज्मा तथा रक्तदान तो चल ही रहा है। आगामी 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए रेड क्रॉस भवन, साकची में सुबह 8 बजे से संध्या 6 बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा। उपायुक्त ने विभिन्न संस्थाओं से भी छोटे स्तर पर नियमित रूप से रेड क्रॉस या ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के आयोजन का अनुरोध किया है कि शहर में रक्त और प्लाज्मा की कमी न हो। जो रक्तदाता 8 मई के रक्तदान शिविर में रक्तदान नहीं कर पायेंगे। वे 10 मई को रेड क्रॉस भवन में ही रक्तदान कर सकेंगे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस, जमशेदपुर ब्लड बैंक, भारत फाउण्डेशन ट्रस्ट के साथ नगर की कई संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सभी रक्तदाता मास्क पहनकर आये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करेंगे।

