
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नबंर पर कॉल करने से लोगों को कोरोना महामारी के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से मिल जाएगी. साकची थाना परिसर में हेल्पलाइन नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो (24×7) संचालित रहेगा. एडीएम (लाॅ एंड ऑर्डर) नंद किशोर लाल को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा वरीय प्रभारी पदाधिकारी का प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानन्द दिवेन्दु तिग्गा को दिया गया है।
हेल्प लाईन नबंर
- 0657-2440111
- 0657-2221717
- 08987510050
- 09431301355
- 07480836526

