
जमशेदपुर–19 अप्रैल।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव (पी आर डब्लू)अनिल मोदी नें जमशेदपुर के व्यापारियों से मंगलवार को स्वेच्छा से अपनीं दुकानें बंद कर सेल्फ लॉकडाउन करनें का आह्वान किया है।उन्होनें कहा कि शहर में कोरोना खतरनाक खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है।इसके प्रभाव को रोकने की जिम्मेदारी सरकार के साथ साथ हमारी भी है।उन्होनें कहा कि लॉकडाउन से कोरोना को खत्म नहीं किया जा सकता पर उसकी चेन को तोड़ा जा सकता है।उन्होनें शहर के व्यापारियों से आह्वान किया कि वे मंगलवार को अपनीं दुकानें बंद कर कोरोना की इस चेन को तोड़ने में अपनीं सहभागिता सुनिश्चित करें।उन्होनें कहा कि हम सुरक्षित रहेंगे तभी हमारा व्यापार सुरक्षित रहेगा।इसलिए अभी हम सभी की प्रथम प्राथमिकता परिवार होनी चहिये।उन्होंने लोगों से मास्क पहननें एवं कोविड के अन्य नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया।



