
JAMSHEDPUR


मानगो स्थित मनोज ओझा के घर में कोरोना नियम का पालन करते हुए चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ का पर्व चाहे वह कार्तिक में हो या चैत्र में दोनों ही 4 दिनों का होता है। पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खऱना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उदित होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही छठ का समापन होता है। कल सुबह उदित सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। इस दौरान मौके पर राज मिश्रा, राम सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

