जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी पुलिस ने गांजा तस्कर विनय कुमार सिंह को न्यू केबल टाउन के सामने से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. जिस पर गांजा के 17 पैकेट रखे गये थे. जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी गयी है.इस संबंध में जानकारी देते हुए गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि देर शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विनय कुमार सिंह ओडिशा से गांजा के कुछ पैकेट अपनी गाड़ी में लेकर आया है. सूचना के बाद पुलिस की टीम उसके घर के सामने पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी से 17 पैकेट गांजा बरामद किए गए. जिसमें सभी पैकेट 1-1 किलो के थे. जिसे विधिवत जब्त किया गया है. इस सिलसिले में पुलिस ने विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में विनय कुमार सिंह ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि विनय कुमार सिंह पुराना तस्कर है और गांजा तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.



