
JAMSHEDPUR-


कोविड-19 के संक्रमण की त्वरित रोकथाम हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी, धालभूम के आदेशानुसार एवं कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में संक्रमित व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों एवं संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हुए लोगों की कोरोना जांच प्रतिनियुक्ति मेडिकल टीम के द्वारा कराई गई।
प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार आज संकोसाई, आजाद नगर, वास्तु विहार ,गुरुद्वारा रोड ,पोस्ट ऑफिस रोड आदि क्षेत्रों में बनाए गए कंटेंटमेंट जोन के संक्रमित व्यक्ति के परिवारों के सदस्यों एवं संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई। लगभग 100 लोगों की जांच कराई गई जिसमें पांच व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
साथ ही आज मानगो नगर निगम क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के घरों को सील करते हुए कुल 21 कंटेनमेंट जोन बनाए गए।
इस अवसर पर निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव, राहुल कुमार, निर्मल कुमार, कार्यालय कर्मी रवि कुमार ,चंदन कुमार ,मनीष कुमार, विनोद कुमार राकेश कुमार कृष्ण कांड ,मोहम्मद कासिम ,जीतू,,स्वास्थ्य कर्मी एवं मानगो थाना के पुलिस कर्मी आदि उपस्थित थे।

