
जमशेदपुर ।
कदमा क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के साथ ट्यूशन टीचर की हत्या मामले में आज दोनों ही परिवार के सदस्यों
से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुलाकात की ।उन्होने शोकाकुल परिवार से मिल कर पूरी घटना की जानकारी ली एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया। परिवार के सदस्यों से अब तक की हुई पुलिस कार्यवाही से लेकर जांच की प्रगति दोषियों की गिरफ्तारी संबंधी बातें की और भरोसा दिलाया की वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करवाने की पहल करूंगा।इस दौरान संग भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद मौजूद थे।



