
JAMSHEDPUR


भोजपुरिया समाज, जमशेदपुर ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपनी संस्कृति, परम्परा का पर्व ‘सतुवान’ बेहद सादगी के साथ भोजपुरी भवन, गोलमुरी में मनाया। चना, मकई, जौ का सतु, आम ,धनियापति व पुदीना की चटनी,आचार,प्याज, मिर्चा एवं गुड़ इत्यादि खाकर अपनी पूर्वजों की ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा को कायम रखने का प्रयास किया गया। आज के दिन हमारी संस्कृति से नया साल शुरू होता है और आज के दिन नया आम टिकोडा की चटनी खाने की परम्परा है जिसे ‘नेवानी’ भी कहते है। आज के दिन सभी लोग पुरे परिवार के साथ सत्तू खाते है।सभी ने आजीवन अपने संस्कृति की रक्षा करने हेतु संकल्प लिया।
सत्तुवान में मुख्य रूप से वरीय साहित्यकार अरबिंद विद्रोही,सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा, कौलेश्वर पाण्डेय,यमुना तिवारी ‘हर्षित’ अजय प्रजापति,हरिहर सिंह चौहान,रमेश हंसमुख,वरुण प्रभात,राजकुमार सिंह,राजेश पाण्डेय,सत्येंद्र पाण्डेय,बिजेन्द्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद,विजय किशोर चौबे, जगदीश मिश्रा,संजय पाठक सनेही,एस एस पी0 श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र,पप्पू कुमार,बंटी सिंह,राजेश सिंह, रोहित कुमार इत्यादि शामिल हुए एवं सत्तू का आनंद लिया।

