
JAMSHEDPUR।


उलीडीह मंडल के द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक *कुणाल षाड़ंगी* एवं युवा नेता *विकास सिंह।* कार्यक्रम के अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध, दही, शहद, चंदन और गंगाजल से स्नान कराया और सबने बारी बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भारत का जो संविधान है वह विश्व में एक अनोखा संविधान है जिसने भारत को पूरे विश्व में एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में पेश किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पवन राय, राकेश लोधी,बच्चू मुखर्जी, शंकर बनर्जी, संदीप शर्मा, राहुल सिंह, गणेश दास, मनोज शर्मा, जीतू गुप्ता, भारतीय देवी, गोपाल बाजपेई, लक्ष्मण सिंह, शिव साव, मधु सिन्हा, देवकी साहू, पारस मणि झा, मुन्ना सिंह चौहान, पिंकी सिंह, उमेश सिंह, दीपेश कुमार, राम सिंह कुशवाहा।

