
JAMSHEDPUR


GHATSHILA के अनुमण्डल पदाधिकारी सत्यवीर रजक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्री कुलदीप टोप्पो द्वारा घाटशिला मुख्य पथ, फुलपाल एवं फुलडुंगरी चौक में सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में ओवरलोड बालू लदे हाईवा से पूछताछ किया गया एवं आवश्यक कागजातों की जांच की गई। इस दौरान हाईवा संख्या JH05AY-6081, JH05AY-1526, JH05BY-3465 & JH05CW-5059 में ओवरलोड बालू लद्दे होने की पुष्टि हूई एवं उक्त वाहन स्वामी से Motor Vehicle Act. नियमों का उल्लंघन करने के कारण कुल 1,08,000.00 (एक लाख आठ हजार ) रूपये मात्र की जुर्माना राशि वसूला गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार में चल रहे वाहन के चालक एवं अन्य को नियमित मास्क का उपयोग करने हेतु निदेश दिया गया।

