
जमशेदपुर। शुक्रवार को साकची शहीद चैक के पास जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्धारा कोरोना वायरस से बचाव एवं कोवैक्सिन अवश्य लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही लगभग 300 से अधिक लोगों के बीच निःशुल्क मास्क का वितरण किया और वैसे लोगों को दोबारा बिना मास्क के सड़कों पर पाये जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।


जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को फैलने और उसके रोकथाम के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन कराना आवश्यक है।
मौके पर जेएनएसी के ब्रांड एम्बेसडर पप्पू सरदार (सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन) ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का द्वितीय लहर आया हुआ है। ऐसे में अपने स्वर्ग यानि की अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर से बाहर निकलने के दौरान अपना मास्क जरूर पहनकर चलें, क्योंकि जिंदगी का सच हैं मास्क लगाना। साथ ही समय-समय पर हाथों को साफ करें एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
कोवैक्सिन अवश्य लगाने का संदेश देते हुए माधुरी दीक्षित के फैन ने आगे कहा कि हम सब का वादा था कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा मगर हमारी गलतियों की वजह से उसे दुबारा मौका मिला हैं ये याद रहें, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इससे बचने के लिए अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने लोगो से विशेष रूप से साफ सफाई पर ध्यान देने की अपील की।

