
JAMSHEDPUR>
बारीडीह मोहरदा गौड बस्ती में हर वर्ष की भांति इस वर्ष कोविड-19 की गाइडलाइन को मानते हुए श्री श्री सार्वजनिक राधा-कृष्ण अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से हरि मंदिर प्रांगण में तृतीय रात्रि अखंड हरिनाम राधा कृष्ण नाम संकीर्तन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा भाव से आयोजन किया जा रहा है!
आज द्वितीय दिन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू संकीर्तन में शामिल हुए एवं माथा टेक कर समस्त झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किया एवं कोरोना महामारी जल्द से जल्द विश्व से समाप्त हो यह प्रार्थना की गई!! इस अवसर पर मुख्य रूप झामुमो जमशेदपुर नगर उपाध्यक्ष सूरज गौड झामुमो बिरसा नगर समिति के अध्यक्ष बलजीत सिंह, मोहरदा ग्राम प्रधान त्रिलोकनाथ प्रधान शांतनु गौड़ अंगद गौड, पूरनु गौड़, पवन प्रधान ,विक्रम गौड़, बाना गौड मनोज ताँती, करण कालिंदी आदि उपस्थित थे!!!
धन्यवाद



