JAMSHEDPUR
विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार कोरोना महामारी से बचाव हेतु भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से बिरसानगर संडे मार्किट, जोन नम्बर 1,1 बी ,4 एवं 6 में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इसके साथ ही भाजमो कार्यकर्ताओं नें टोली बनाकर क्षेत्र भ्रमण किया तथा बिरसानगर के घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया ।
इस अभियान में मुख्य रूप से भाजमो बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, महामंत्री राजू कर्मकार एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित राम सहित बड़ीसंख्या में कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क किया एवं टीकाकरण कराने का आग्रह किया गया ।



