
JAMSHEDPUR
विगत दिनों पूर्व मुसाबनी प्रखंड स्थित डुकाडीह ग्राम से संलग्न जंगल में आग लगने के कारण ग्राम के लगभग तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आज पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी आगजनी पीडित परिवार वालों से
मिले। कुणाल सारंगी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी से दूरभाष पर जल्द से जल्द परिवार वालों को सरकारी प्रावधान तहत मुवावजा एवं राशन सामग्री उपलब्ध करवाने हेत दूरभाष पर बात की। साथ ही गांव में पेयजल की भारी समस्या के समाधान के लिए लगभग तीस परिवारों के लिए जल्द से जल्द जलमीनार स्थापित करने का आग्रह किया।
सीमा कुमारी ने बताया कि पीडित परिवारो से अब तक आवेदन प्राप्त नही होने के कारण मुवावजा और राशन नही मिल पाया है। इसकी अविलंब व्यवस्था की जाएगी। ग्राम सभा के माध्यम से स्थल चयन कर ग्रामीणो का आवेदन प्राप्त होते ही वहाँ जलमीनार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मौके पर जिला परिषद् सदस्य सुदीप्त दे राणा, मंडल अध्यक्ष श्री तुषार कांत पातर. महामंत्री बिष्णु रजक, बिरमान लामा, शीबु गुहा, मुन्ना सोना, किशोर सिन्हा, राखो नामाता, राकेश जूलियन समेत अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

