
JAMSHEDPUR


विगत पाँच महीने पहले गम्हरिया में एक गाय का बच्चा वाहन के धक्के से गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमे उसके आगे के दायें पैर की हड्डी दो टुकड़े में टूटकर बाहर की ओर निकल गई थी जिसे दोस्त एनिमल वेलफेयर ,जमशेदपुर के सदस्यो ने गम्हरिया से जमशेदपुर लाकर आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम, बिस्टुपुर ,जमशेदपुर के कमिटी के पदाधिकारियों से मिलकर गाय के बच्चे को रखकर इसका इलाज करवाने के लिये कहा, गाय को मंदिर में शरण दिया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उसके पैर काटने की बात पर दोस्त के सदस्यों ने मना कर दिया एवं दोस्त के सदस्यों की पाँच महीनों की अथक सेवा कर एवं डॉक्टरों द्वारा तीन बार ऑपरेशन कर गाय के पैर को ठीक किया गया। गाय के बच्चे का स्वस्थ होने पर आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम कमिटी के द्वारा दोस्त एनिमल वेलफ़ेयर के पशु प्रेमी सदस्यों का उनकी सेवा एवं समर्पण भाव की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मंदिर प्रांगण में दोस्त संस्था के डॉ अंजनी झा,गणेश कुमार राव, आकाश डे, रमेश कुमार दुबे, जितेंद्र नाथ उपाध्याय, विवेक गुप्ता, जे के जोशी को अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन कर सम्मानित किया गया एवं उनके पशुओं की सेवा कार्यो की सराहना की गई एवं सभी सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमिटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

