Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों का किया सम्मान, शहीदों के परिजन भी रहे मौजूद।
Top Stories

JAMSHEDPUR -भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों का किया सम्मान, शहीदों के परिजन भी रहे मौजूद।

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 4, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भाजयुमो राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा देश के प्रति त्याग और समर्पण के लिए पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। रविवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में आयोजित समारोह में भाजयुमो ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को भी सम्मानित किया। इस दौरान जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से शामिल हुए। सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। इससे पहले उपस्थित जनों ने द्वीप प्रज्वलित करते हुए भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र की अखंडता एवं सम्प्रभुता बनाए रखने के लिये अनुकरणीय साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। हमारे वीर जवान विकट परिस्थितियों में सीमाओं पर देश की रक्षा व स्वाभिमान के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। ऐसे महान सैनिकों को स्मरण करना एवं उनके परिजनों का ध्यान रखना सरकार एवं प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। भारत माता के वीर सपूतों ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसका कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के पूर्व सैनिकों के लिए वर्षों पुरानी माँग वन नेशन वन पेंशन योजना को लागू कर उन्हें वास्तविक सम्मान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि वीर शहीदों के परिजनों से मिलकर उनके सम्मान में प्रत्येक व्यक्ति नतमस्तक हो जाता है। लौहनगरी के कई वीर सपूतों ने देश के सम्मान के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। भाजपा महानगर कमेटी समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शहीदों के चरणों में प्रणाम करती है, उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर उन सभी शहीदों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती है। जांबाज शहीदों के बलिदान और शहादत पर हमें नाज है, उनके परिवारों को सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इन भूतपूर्व सैनिक एवं युद्धवीर को किया गया सम्मानित:
जसवीर सिंह, अनिल सिन्हा, सत्य प्रकाश, जितेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, अमोद कुमार, कुंदन कुमार सिंह, राजेश पांडे, किशोरी प्रसाद, अवधेश कुमार, विनय यादव, सिद्धांत सिंह, राजीव रंजन, सुशील कुमार सिंह, शिवशंकर चक्रवर्ती, दिनेश सिंह, बृजकिशोर सिंह, अजय कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, अशोक श्रीवास्तव, अभय सिंह, हंसराज सिंह, मिथिलेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, जयराम सिंह, बरमेश्वर पांडे, अमित कुमार, बलजीत सिंह, ललन शाह, दिलीप कुमार सिंह, कमल शुक्ला।

शहीद के परिजन हुए सम्मानित: शहीद जितेंद्र सिंह की धर्मपत्नी दुर्गावती देवी, शहीद किशन दुबे की माता जगमाया देवी, शहीद मनोज कुमार की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, शहीद पी श्रीनिवास राव की धर्मपत्नी पी पदमजा।

समारोह में भाजयुमो जिला संगठन प्रभारी आशुतोष तिवारी, संजीव कुमार, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमरजीत सिंह राजा, उमेश पांडेय, मनोज वाजपेयी, श्वेता कुमारी, मौंटी अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, राज मिश्रा, सन्नी संघी, शशांक शेखर, शशि यादव, प्रकाश दुबे व अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.