
JAMSHEDPUR

किसानी कानून के विरूद्ध झारखंड में महापंचायत का आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। इस बाबत किसान आंदोलन एकजुटता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला।
शनिवार देर शाम को भगवान सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से उनके रांची स्थित आवास पर मिला और महापंचायत के आयोजन को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधमंडल से कहा की उनकी सरकार पूर्णरूपेण किसानों के साथ थी, है और रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार किसान आंदोलन के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते किसान कानून के वापसी के लिए में झारखंड सरकार पूरी तरह तत्पर है और इसके लिए सहयोग करती रहेगी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि महापंचायत में देश के बड़े-बड़े किसान नेता शामिल होंगे विशेषरूप से राकेश टिकैत और डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चडुनी, बलवीर सिंह राजेवाल सहित देश के अन्य किसान नेता महापंचायत में शामिल होंगे।
प्रतिनिधिमंडल में मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, दीपक रंजीत, सुखवंत सिंह, मनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, बाबू नाग, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी भी भेंट की।
महापंचायत के आयोजन की संभावित तारीख 18 अप्रैल रखी गयी है परंतु आयोजन स्थल और समय की घोषणा बाद में की जायेगी।

